Ghazipur News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। नोनहरा पुलिस ने रविार को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक रामानंद सिंह और हमराह पुलिसकर्मी नोनहरा चट्टी पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मरुल्लाचक तिराहा स्थित ग्रीनफील्ड अंडरपास के पास से बलजीत राजभर पुत्र मुन्ना राजभर निवासी ग्राम जाम, रसड़ा, थाना रसड़ा, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की उम्र करीब 20 वर्ष है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बलिया जनपद के रसड़ा थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.