Ghazipur News: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद। स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुराना रेलवे क्रॉसिंग टड़वा के पास से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक संतोष कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील राजभर (23) पुत्र श्रीराम राजभर निवासी भदेसर, थाना मुहम्मदाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.