गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना रोड स्थित नहर पुलिया के पास सड़क किनारे संचालित अवैध ऑटो स्टैंड यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क किनारे कतार में ऑटो खड़े रहने से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सड़क संकरी होने के कारण बड़े वाहनों के गुजरने पर यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। इसका सीधा असर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पड़ रहा है। जाम में फंसने के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में परेशानी होती है। कई बार यात्री समय बचाने के लिए जाम के बीच से पैदल ही स्टेशन की ओर जाने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालकों के सड़क किनारे खड़े रहने से राहगीरों को भी काफी दिक्कत होती है। नगर निवासी नंदिनी गुप्ता, दिनेश अकेला, चंदन प्रजापति, शाहबाज खान और विनोद सिं...