Ghazipur News: अमित ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक, गाजीपुर का बढ़ाया मान
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में गाजीपुर के करमपुर स्टेडियम के पहलवान अमित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 79 किलोग्राम भार वर्ग में अमित ने कड़े मुकाबलों के बीच अपने दमदार दांव-पेंच और तकनीक का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने से करमपुर स्टेडियम सहित जिले के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। अमित की सफलता को उनकी मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है। कोच सिकंदर, अदालत यादव, विपुल चौबे, मनोज सिंह, ध्रुव सिंह, दीपक सिंह, पूजा सिंह और इंद्रदेव राजभर ने अमित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: अमित ने अखाड़े में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.