Ghazipur News: अब मैट पर दांव-पेंच सीखेंगे पहलवान
गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर रामपुर, गाजीपुर के पहलवानों के लिए मंगलवार को बड़ी सौगात मिली। जिलाधिकारी की ओर से कुश्ती मैट के लिए उपलब्ध कराई गई 5.50 लाख रुपये की धनराशि से मैट कॉलेज पहुंच गया। मैट लगाने के लिए 14x16 मीटर के टिन शेड हाल का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। हाल तैयार होने के बाद पहलवान आधुनिक मैट पर अभ्यास कर सकेंगे। खेल अध्यापक एवं कुश्ती कोच राम आशीष यादव ने बताया कि आधुनिक मैट मिलने से खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पहलवान चोट के जोखिम को कम करते हुए तकनीक और दांव-पेंच का बेहतर अभ्यास कर सकेंगे। प्रतियोगिताओं की तैयारी में भी उन्हें इसका लाभ मिलेगा। स्टेडियम के प्रबंधक आशीष यादव 'राहुल' ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती की प्रतिभाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.