गाजीपुर, सितम्बर 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जिला पूर्ति विभाग से अपात्र भी राशन का लाभ उठा रहे हैं। जबकि लगातार शासन की ओर से निर्देश जारी किया जा रहा है कि अपात्रों को सूची से बाहर किया जाए। ग्राम जीवपुर निवासी हिमांशु सिंह पुत्र भोला सिंह ने ग्राम चटाईपारा थाना नोनहरा निवासी विपिन कुमार उर्फ झब्बू पुत्र कमला के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। इसमें विपिन कुमार को अपात्र बताते हुए कहा कि यह संपन्न होने के बाद भी बीपीएल कार्ड का लाभ ले रहे हैं। इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि को मिली है। अनुभव राजर्षि ने बताया कि इसकी जांच करायी जा रही है। जो सत्यता होगी, उसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...