Ghazipur News: अनौनी में निकली प्रतिमा विसर्जन यात्रा
गाजीपुर, सितम्बर 18 -- Ghazipur News: खानपुर। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। खानपुर, सिधौना, औड़िहार, पोखरा, मौधा, उचौरी और भीमापार बाजारों में व्यापारियों ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की। वहीं अनौनी बाजार में पूजा के बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले गए। यात्रा से बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में व्यापारी राजकमल विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, पप्पू चौरसिया, मुकेश राजभर, संजय जायसवाल, कन्हैया, चंद्रेश, रमेश, मोनू पाल, दुर्गा यादव और बबलू विश्वकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.