गाजीपुर, अगस्त 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जनपद के 220 केवी उपकेंद्र गाजीपुर में प्रस्तावित अनुरक्षण कार्य के कारण 4 और 5 अगस्त को कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय तक प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता (ट्रांसमिशन) मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को 132 केवी सैदपुर लाइन तथा 5 अगस्त को गाजीपुर सर्किट-2 लाइन का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र सैदपुर पर अतिभारिता की स्थिति के चलते 33 केवी सावना और 33 केवी खानपुर फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: अनुरक्षण कार्य के चलते चार और पांच अगस्त को बाधित रहेगी बिजली वहीं 132 केवी उपकेंद्र गाजीपुर से निकलने वाले 33 केवी जख...