गाजीपुर, जुलाई 23 -- Ghazipur News: भांवरकोल। बाराचवर से एक व्यक्ति को बक्सर रेलवे स्टेशन छोड़कर बुधवार की देर रात लौट रही स्कॉर्पियो जगदीशपुर खास मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि चालक को हल्की चोट आयी थी। आसपास के लोगों ने चालक को समीप के अस्पताल पर इलाज कराने के लिए भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...