गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: जंगीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जंगीपुर थाना क्षेत्र के मंगई नदी के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में चला गया। ट्रेलर मऊ की ओर से वाराणसी जा रहा था। संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रेलर चालक राजेश कुशवाहा निवासी लटवा मुरलीधर, कुशीनगर ने बताया कि वह कुशीनगर से वाराणसी जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक वाहन तेज गति से निकला। उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...