Ghazipur News: अनाज और घरेलू सामान जला, गाय झुलसकर घायल
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: भांवरकोल। क्षेत्र के धनेठा गांव में शनिवार को शिवबदन यादव की झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो रिहायशी झोपड़ियां और उनमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से उनकी एक गाय भी झुलसकर घायल हो गई। आग से झोपड़ियों में रखा भूसा, चोकर, अनाज, चौकी, चारपाई, नकदी और अन्य घरेलू सामान जल गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सामान जल चुका था। सूचना पर लेखपाल सहदेव सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना भी सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.