गाजीपुर, सितम्बर 21 -- Ghazipur News: सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा-दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग पर भदौरा कंपोजिट शराब की दुकान के सामने स्थित बड़ी पुलिया के समीप सोमवार की सुबह नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सेवराई चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सतरामगंज बाजार सेवराई की ओर से टहलने निकले । नहर में एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा दिखाई देने पर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी。

शव की पहचान सूचना मिलते ही सेवराई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू...