Ghazipur News: अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की
गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सेवराई बार एसोसिएशन ने दो दिन तक न्यायिक कार्य और उप निबंधक कार्यालय से विरत रहने का निर्णय लिया है। मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष एडवोकेट पारस राम ने सर्वसम्मति से हड़ताल का प्रस्ताव पारित किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में उप निबंधक सेवराई द्वारा 15 से अधिक अधिवक्ताओं के कामकाज में बाधा डाली जा रही है। विक्रय मूल्य, मालियत, प्रतिफल और सभी काश्तकारों के अंश निर्धारण जैसी शर्तों को लेकर अनावश्यक टालमटोल किए जाने से अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। बार एसोसिएशन ने इस पर नाराजगी जताते हुए आदेश पर पुनर्विचार की मांग की।महासचिव एडवोकेट सुमंत सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश की आड़ में उप निबंधक द्वारा अनावश्यक नियम और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.