Ghazipur News: अतिक्रमण से कस्बे में रोज लग रहा भीषण जाम
गाजीपुर, सितम्बर 12 -- Ghazipur News: जखनियां। स्थानीय कस्बे में शिव मंदिर से यूनियन बैंक तक आए दिन भीषण जाम लगने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे की सड़क की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को जाम का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कस्बे में स्थित पुलिस पिकेट पर महज होमगार्ड की ड्यूटी लगाकर प्रशासन खानापूर्ति कर रहा है। जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। छोटे बच्चे घंटों बसों में फंसे रहते हैं। इससे अभिभावकों में भी चिंता बनी रहती है। कस्बेवासियों ने प्रशासन से सड़क की पटरियों से अवैध कब्जे हटवाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.