Ghazipur News: अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका चलाया अभियान
गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने मिश्र बाजार से विशेश्वरगंज चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान में नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक मंजीत सिंह, निर्माण सिविल प्रभारी परमानंद, संपत्ति प्रभारी जावेद, कंप्यूटर ऑपरेटर योगेश गुप्ता, प्रभारी सफाई विनोद राम सहित अन्य कर्मचारियों की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए यह कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.