गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का सामान खाक भांवरकोल। स्थानीय क्षेत्र के सुरतापुर गांव में शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। आग लगने से एक परिवार के आशियाने के साथ-साथ पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू गया।जानकारी के अनुसार सुरतापुर गांव के निवासी लक्ष्मण चौधरी की पुत्री ममता गांव में ही एक जर्जर मकान में रहती थी। इसी मकान में उनकी गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, कपड़े, जरूरी कागजात और गहने रखे हुए थे। शुक्रवार की रात अचानक मकान से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़ा, चौकी समेत सारा कीमती सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार ह...