गाजीपुर, सितम्बर 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गाजीपुर के सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-19) का समापन हुआ। जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दिमागी कौशल का प्रदर्शन किया। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र विवेक वर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जनपद चैंपियन का खिताब हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक आदित्य प्रकाश आर्य और प्रधानाचार्य हरिशंकर ने विवेक वर्मा को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को कॉलेज परिवार के लिए गौरवपूर्ण बताया। विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक संत...