Ghaziabad News: 55 साल की महिला के पेट से निकला पांच किलो का ट्यूमर
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने गुरुवार को 55 साल की महिला के पेट से पांच किलो का ट्यूमर निकाला। जटिल ऑपरेशन के बाद महिला को डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की हालत स्थिर है। शहीदनगर निवासी अनस अहमद की पत्नी 55 वर्षीय शमीम बानो को पिछले एक साल से पेट में दर्द, उल्टी होने की शिकायत हो रही थी। पेट हमेशा फूला हुआ रहता था। इस समस्या के साथ परिजन मरीज को लेकर सामान्य सर्जन डा. मिलिंद गौतम के पास पहुंचे। उन्होंने एक सप्ताह पहले सभी जांच कराई अल्ट्रासाउंड जांच में पेट में ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को ऑपरेशन का दिन तय कर दिया। गुरुवार सुबह परिजन मरीज शमीम बानो को लेकर पहुंचे। जहां डा. मिलिंद गौतम, एनेस्थेटिस्ट डा. चरण सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.