Ghaziabad News: 53 फीसदी से अधिक ने छोड़ी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में कड़ी निगरानी के बीच रविवार को आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान आधे से ज्यादा अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 46.05 फीसदी उपस्थित रहे, जबकि 53.5 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से किया गया। जिला स्तर पर जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग ने परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। परीक्षा के लिए जिले में कुल 22 केंद्र बनाए गए, जहां रविवार को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे की पाली में परीक्षा कराई गई। जिले में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 9,672 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इसमें से 4,454 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 5,218 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह परीक्षा देने वालों का प्रतिशत 46...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.