Ghaziabad News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से सात घंटे तक गुल रही बिजली
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में 33 केवी लाइन में फॉल्ट और बार-बार ट्रिपिंग के कारण बुधवार को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में पंखे और एसी बंद रहे। वहीं, रात और सुबह के समय बिजली आने-जाने से लोगों की नींद भी प्रभावित हुई। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बार-बार बिजली के आने-जाने और लाइनों में फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजाना दो से तीन घंटे प्लान शटडाउन के अलावा ट्रिपिंग और लाइनों में फॉल्ट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वसुंधरा सेक्टर-16 निवासी आकाश राणा ने बताया कि सुबह छह से सात बजे तक बार-बार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.