Ghaziabad News: 29 और 31 अगस्त को हॉकी प्रतियोगिता होगी
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हॉकी प्रतियोगिता 29 और 31 अगस्त को गुरुकुल द स्कूल में आयोजित की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि 29 अगस्त को 14 वर्षीय बालक जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होगी। इस दौरान प्रार्थना सभा में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी जाएगी, साथ ही फिट इंडिया शपथ दिलाई जाएगी। वहीं 31 अगस्त को जिला हॉकी संघ द्वारा 14 वर्षीय बालिका जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एक दिवसीय प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपने स्कूल से जन्मतिथि प्रमाण पत्र अवश्य लेकर जाएं, अन्यथा की स्थिति में प्रतियोगिता में शामिल नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.