Ghaziabad News: 25 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के बाद काम पर वापस लौटे सफाई कर्मी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिला संयुक्त अस्पताल में चार दिन से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को देर शाम समाप्त हो गई। नई आउटसोर्स कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन में 25 फीसदी और हर साल पांच प्रतिशत बढ़ोतरी करने का भरोसा दिया है। इसके बाद सफाई कर्मी काम पर वापस लौट गए और सफाई कार्य शुरू कर दिया। संजयनगर स्थित अस्पताल के सफाई कर्मचारी पिछले शुक्रवार से हड़ताल पर चल रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ऑउटसोर्सिंग कम्पनी उन्हें सात हजार रुपए दे रही है और उसका भुगतान भी तीन महीने से नहीं हो पाया है। इसके कारण बच्चों की फीस, मकान का किराया, आने जाने के खर्च के लिए उन्हें दूसरों के सामने हाथ फैलाने पड़ रहे हैं। उन्हें ऑउटसोर्सिंग ऑयोग में शामिल नहीं किया गया है। जिसके कारण उनका वेतन भी नहीं बढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.