गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने जिले में प्रवास के दूसरे दिन पटेल नगर व प्रताप विहार में विभिन्न सेक्टरों में सत्यापन कार्य का जायजा लिया। आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव में दोबारा से भाजपा सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार तरक्की के पथ पर बढ़ रहा है। ये बातें गुरुवार को उन्होंने बूथ व कार्य समिति के सत्यापन के दौरान कहीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्षम, समर्पित और संगठन के प्रति निष्ठावान है। वर्ष 2027 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में मजबूती के साथ जीत हासिल ...