Ghaziabad News: 200 बेड की क्षमता वाला महिला छात्रावास अब अर्थला में बनेगा
गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम कामकाजी महिलाओं के लिए दो मंजिला छात्रावास का निर्माण अब अर्थला में कराएगा। छात्रावास में 200 बेड होंगे। यह छात्रावास पहले नंदग्राम में बनाया जाना था। निगम ने महिला छात्रावास बनाने का प्रस्ताव कई माह पहले शासन को भेजा था। नंदग्राम स्थित क्राइस्ट चर्च के पास दो हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित कर ली थी। शासन ने निगम के प्रस्ताव पर छात्रावास बनाने की मंजूरी दे दी है। परियोजना के लिए बजट भी जारी हो गया। लेकिन छात्रावास के लिए चिन्हित जमीन पर विवाद पैदा हो गया। जमीन पर कुछ लोगों ने मालिकाना हक जताया है। इसके बाद मामला कोर्ट चला गया। ऐसे में निगम ने महिला छात्रावास बनाने का स्थान बदल दिया है। छात्रावास अब अर्थला में बनाया जाएगा।
निर्माण विभाग की जानकारी निर्माण विभाग के मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.