Ghaziabad News: 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली बांटी
गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण सहायता उपलब्ध कराने के लिए संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल परिसर में 100 रोगियों को पोषण पोटली बांटी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि पीएसआई इंडिया के सहयोग से पोषण पोटली का वितरण किया गया। टीबी के उपचार में नियमित दवाओं के साथ पौष्टिक आहार भी जरूरी है। इससे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। कार्यक्रम में पीएसआई इंडिया की ओर से नवीन बंसल, राधा शर्मा और पवन कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम समन्वयक राघवेंद्र सिंह ने संचालन किया। क्षय रोग विभाग की सुमन लता यादव और नागेंद्र सिंह ने व्यवस्थाएं संभालीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.