गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। हापुड़ मार्ग ​पर गांव खंजरपुर ​स्थित एक रिसोर्ट में रविवार को भाजपा के महासम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अति​थि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल रहे। कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन चौधरी और पूर्व ​विधायक राजपाल सिंह ने मोहित बेनीवाल का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबो​धित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी वर्ग का विकास हुआ है। भाजपा सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...