गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। बारिश में घर और सड़क पर पानी भरने से परेशान एक बच्ची ने खुद वीडियो बनाकर जिलाधिकारी और नगर निगम से कहकर नाला बनवाने की गुहार लगाई है। स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पटेल नगर सेकेंड की रहने वाली अंबिका स्कूल ड्रेस में नजर आ रही है। उसने कहा, ''हेलो, मेरा नाम अंबिका है। मैं पटेल नगर सेकेंड में रहती हूं। जब तेज बारिश होती है तो हमारे घर के अंदर पानी आ जाता है। इससे मेरे स्कूल का लॉस होता है। डीएम अंकल से और नगर निगम से मेरी रिक्वेस्ट है वहां पे नाला मंगवाए। गुरुवार को बारिश के दौरान यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो गुरुवार की सुबह का बताया जा रहा है, जब जलभ...