गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शास्त्रीनगर के एक होटल संचालक के बेटे से 25 लाख की रंगदारी मांगने, 60 हजार रुपये लूटने और हत्या की धमकी देने के मामले में मसूरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मां-बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर निवासी अमित भार्गव ने अदालत में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उनके पिता कैलाश चंद शर्मा शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक में होटल संचालित करते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले अर्जुन यादव और उसकी मां ललिता यादव लंबे समय से होटल चलाने के नाम पर अवैध धन की मांग करते रहे हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी इस संबंध में वर्ष 2024 में कविनगर थाने में रंगदारी और धमकी का मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। दो जू...