Ghaziabad News: होटल में दो पक्ष भिड़े, हवाई फायरिंग से अफरातफरी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र स्थित होटल में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे की कार का शीशा तोड़ दिया, जबकि दूसरे पक्ष ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि 25 सितंबर को मेरठ रोड स्थित कान्हा होटल के मालिक अनिल ने सूचना दी कि होटल पर दो पक्ष आपस में झगड़ रहे हैं। आरोप है कि ईश्वदीप ओबराय से मंगेश और रुस्तम कुमार मारपीट कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने ईश्वदीप की कार का शीशा तोड़ दिया, तभी गुस्से में ईश्वदीप ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए। एसीपी कविनगर ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.