गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज गाजियाबाद में बुधवार को 70वीं स्कूल विद्यालयी जनपद हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें शहर के अलावा मोदीनगर मुरादनगर के कई विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें से कई खिलाड़ियों का चयन बागपत में 14 अगस्त को होने वाले मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य केवी सिंह ने इन सभी खिलाड़ियों को आगे आने वाली सभी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...