Ghaziabad News: हुक्का बार चलाने वाले रेस्तरां-कैफे के लाइसेंस होंगे रद्द
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। हुक्का बार चलाने वाले तीन रेस्तरां, क्लब व कैफे के लाइसेंर निरस्त करने के लिए पुलिस उपायुक्त, ट्रांस हिंडन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पुलिस उपायुक्त ने बीते दिनों दो हुक्का बार पर खुद छापेमारी की थी। इसमें दो चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। पुलिस उपायुक्त ऋजुल ने 17 अक्तूबर को कौशांबी स्थित एंजल मेगा मॉल में संचालित द पब्लिक हाउस और साहिबाबाद क्षेत्र में याराना बार एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा था। यहां बड़ी संख्या में युवा हुक्का पीते हुए मिले थे। मौके से तंबाकू व हुक्का भी जब्त किए गए थे। पुलिस उपायुक्त ने दो क्षेत्रों के चौकी प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल को निलंबित किया था। वहीं 19 अक्तूबर को वेव सिनेमा के पास गॉड फादर क्लब में अवैध हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.