Ghaziabad News: हिंडन विहार के कबाड़ गोदाम में लगी आग पर काबू पाया
गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के हिंडन विहार इलाके में सोमवार दोपहर एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। इसमें वाहनों के पुर्जों समेत कई गाड़ियां खड़ी थीं। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे कोतवाली दमकल विभाग को हिंडन विहार के कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने चार गाड़ियां मौके पर रवाना कीं। मौके पर देखा कि कबाड़ गोदाम में पुरानी गाड़ियों को काटने का काम किया जाता है। वहां चार कमरे थे, जो आग की चपेट में थे। दमकल विभाग की टीम ने होज पाइप की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.