Ghaziabad News: हिंडन घाट पर 100 सिविल डिफेंस कर्मी संभालेंगे व्यवस्था
गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। छठ महापर्व पर हिंडन घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था संभालने के लिए 100 सिविल डिफेंस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये कर्मी घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित करने, भीड़ नियंत्रित करने और जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए हिंडन घाट पर 100 कर्मियों की तैनाती की गई है। तीन अलग-अलग शिफ्टों में इनकी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पूरे समय घाट पर व्यवस्था बनी रहे। कर्मी घाट के प्रवेश और निकास मार्गों पर भी नजर रखेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से नदी तक पहुंचाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी संभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.