Ghaziabad News: हापुड़ रोड पर कट बंद कर यूटर्न बनाने का काम शुरू
गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम ने हापुड़ रोड पर आईएमटी कॉलेज के सामने कट बंद कर यूटर्न बनाने का काम शुरू कर दिया है। यूटर्न बनने से लोगों को राहत मिलेगी। इसी रोड पर दो जगह और यूटर्न बनाए जाने की तैयारी है।हापुड़ रोड पर आईएमटी के पास कट था। इससे सड़क हादसा होने का खतरा रहता था। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने नगर निगम से कट बंद करा दिया है। निगम ने कट बंद कर यूटर्न बनाने का काम शुरू करा दिया। अब राजनगर राजकुंज की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें कलेक्ट्रेट या बस अड्डे की तरफ जाना होगा तो वह यूटर्न का इस्तेमाल कर सकेंगे। यूटर्न बनने से जाम की स्थिति नहीं रहेगी। सड़क हादसा होने की आशंका खत्म हो जाएगी। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि हापुड़ रोड को आदर्श बनाया जा रहा है। इसके लिए पुराना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.