गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थानाक्षेत्र में चार अगस्त को ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई। प्रह्लादगढ़ी निवासी मधुबाला ने बताया कि पति अरुण कुमार पांडेय घर से साइकिल से निकले थे। फैक्टरी के पास ई-रिक्शा ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। छह अगस्त को पीड़ित की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...