Ghaziabad News: हाथी-घोड़ों के साथ छत्रपति शिवाजी के शौर्य को जीवंत किया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। सनसिटी में गुरुवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित महानाट्य जाणता राजा का भव्य मंचन किया गया। महानाट्य का उद्घाटन पूर्व राज्यपाल डॉ. कलराज मिश्रा, अग्नि अखाड़े के सचिव आचार्य सुमेश्वरानंद महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख रामलाल ने किया। नाटक में महाराष्ट्र के 250 कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को बांध कर रखा। तीन घंटे तक चले नाटक के बीच में तुलजा भवानी की जय के साथ ही हर हर महादेव की जय जय जय भवानी, जय शिवाजी का उद्घोष होता रहा। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने हिंद स्वराज की स्थापना के लिए किए जाने वाले संघर्षों का मंचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मराठी में गणपति आराधना जयदेव, जयदेव जय मंगलमूर्ति से हुई। मंच पर हाथी, घोड़ों और कलाकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.