गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अमराला में खेत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में दंपति घायल हो गए,जबकि पशु की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन का तार पांच दिन से टूटकर खेत में पड़ा था। गांव अमराला निवासी जगपाल सिंह अपनी पत्नी सुमन के साथ सोमवार सुबह भैसा बुग्गी लेकर खेत की ओर जा रहे थे। जब वह अपने खेत के पास पहुंचे तो हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। इसी बीच भैसा बुग्गी तार की चपेट में आ गए। जिस कारण बुग्गी में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर दंपति घायल हो गए और भैंस की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खेत में जा रहा किसान लटकते हाईवोल्टेज तार से झुलसा, गंभीर ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन से तार टूटा पड़ा था। अधिशासी अभियंता का कहना है कि मौके पर टीम को भेजा गया है। ज...