गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: सोमा विश्वास प्रथम स्थान पर रहकर तीज क्वीन बनीं -वामा सारथी के आयोजन में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया -कविनगर रामलीला मैदान में गीत-नृत्य, फैशन शो और पारंपरिक खेलों ने समां बांधा गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर रामलीला मैदान स्थित जागृति भवन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। आयोजन में कमिश्नरेट की महिला पुलिस अधिकारियों, पुलिस उच्चाधिकारियों की पत्नियों, प्रशासनिक महिला अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों की धर्मपत्नियों के साथ पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की अध्यक्षता एडिशनल सीपी अपराध एवं मुख्यालय केशव कुमार चौधरी की पत्नी और कमिश्नरेट की वामा सारथी अध्यक्षा ...