Ghaziabad News: हरिद्वार रूट की ट्रेनों में एस्कॉर्ट की कड़ी नजर, प्लेटफॉर्म पर भी चौकसी
गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, ट्रांस हिंडन संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हरिद्वार रूट की ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। जीआरपी के एस्कॉर्ट हरिद्वार की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में तैनात हैं। जबकि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए परिसर में जीआरपी और आरपीएफ के अतिरिक्त जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने के साथ ही हरिद्वार जल लेने के लिए धीरे-धीरे श्रद्धालु गाजियाबाद स्टेशन पर आने लगे हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने की आशंका है। इसको देखते हुए स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.