Ghaziabad News: हमला कर महिला को घायल किया, केस दर्ज
गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, संजीव वर्मा। भोजपुर गांव निवासी नाजुक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय वह अपने घर में सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के हामिद, खालिद और जुल्फीकार उनके घर पहुंचे और उन्हें जगा कर गाली-गलौज की और टेबल फैन उठाकर उनके सिर पर मार दिया, जिससे वह घायल हो गईं। भोजपुर थाना पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.