Ghaziabad News: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। रंजिश में युवक को गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर निवासी रामब्रेस यादव द्वारा बीती चार जून को कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें रामब्रेस ने कुछ लोगों पर बेटे देवेंद्र के साथ मारपीट और टक्कर मारकर हत्या की कोशिश के आरोप लगाए थे। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सियाराम निवासी ग्राम धमेड़ी थाना सुरसा हरदोई के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.