Ghaziabad News: हड़ताल स्थगित होने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित होने के बाद शनिवार को मरीजों को बड़ी राहत मिली। 12 दिन बाद करीब साढ़े चार हजार मरीज हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर और आयुष्मान केंद्रों पर पहुंचे और इलाज कराया। मरीजों को सामान्य बीमारी के इलाज को जिला अस्पतालों की ओर नहीं भागना पड़ा। जिले में समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 1500 संविदा कर्मचारी पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर थे। इससे आयुष्मान केंद्र और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर ताले लटके हुए थे। मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मांगों पर आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी इससे अस्पतालों में मरीजों का दबाव भी बढ़ रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.