Ghaziabad News: हड़ताल के बाद मरीजों की कतार लगी
गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही गुरुवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को 2178 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। पर्चा बनवाने से लेकर दवा वितरण तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों को पर्ची बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक भीड़ पैथोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच केंद्रों पर रही। कई मरीजों ने बताया कि जांच कराने के लिए घंटों इंतजार के बाद उनका नंबर आया। दवा वितरण काउंटर पर भी लंबी लाइन लगी रही, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ आए तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: नर्सिंग स्टाफ से मारपीट मामले में गिरफ्तारी न होने से हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.