गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: मोदीनगर। फरीदनगर भोजपुर मार्ग पर दूध से भरे तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा फरीदनगर निवासी राजकुमार गांव भोजपुर में फरीदनगर मार्ग पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कैंटर ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह उछलकर काफी दूर जा गिरा। गंभीर हालत में पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...