Ghaziabad News: सड़क हादसे में मां-बेटा घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बुलेट ने सड़क पर टहल रहे मां बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवार कुनाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी महिला मनीषा अपने पांच साल के पुत्र के साथ कॉलोनी में ही सड़क पर टहल रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार बुलेट ने मां बेटे को टक्कर मार दी और बुलेट छोड़कर फरार हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.