Ghaziabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए घायल,हालत गंभीर
गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट के सामने तेज रफ्तार गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भ्तार्ी कराया गया है। हादसे के बाद जाम जैसी स्थिति बन गई। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट की सदीक नगर कॉलोनी निवासी अब्दूल रहमान अपने साथी नाजिर के साथ मेरठ से हरियाणा के गुरुग्राम की और शनिवार सुबह जा रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट कॉलोनी के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक काफी दूर जा गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और उनके पैर फैक्चर हो गए। हादसे के बाद दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.