Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत
गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर फरीदनगर मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुए युवक की बुधवार रात अस्पताल में मौत हो गई। गांव भोजपुर निवासी राहुल शर्मा 24 जून को कस्बा फरीदनगर जा रहे थे। जब वह बीच रास्ते पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार रात को उनकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: वाहन की टक्कर में युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.