गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गोविंदपुरी सारा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर लोगों ने मोदीनगर तहसील पर हंगामा कर नारेबाजी की। लोगों ने मार्ग से अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कार्य कराने को कहा। उपजिलाधिकारी ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। गांव सारा व गोविंदपुरी कॉलोनी के सैकड़ों लोग महर्षि इंटर कॉलेज के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद वह जुलूस के रुप में नारेबाजी करते हुए मोदीनगर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि गोविंदपुरी सारा मार्ग पर दबंगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है,जिस कारण सड़क सकरी हो गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सहसों में जल भराव की समस्या को दूर करने का मिला भरोसा सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। सड़क जर्जर हाल...