Ghaziabad News: स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। दयानंद नगर स्थित वीएमएलजी कॉलेज में बीएससी एवं एमएससी गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एवं नवप्रवेशित छात्राओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. रचना प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं को संतुलित भोजन, पोषण, स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य का महत्व बताकर जागरुक किया गया। साथ ही परिजनों को जागरुक करने के लिए भी प्रेरित किया। राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्य तथा पूरे माह आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. योगिता पांडे, डॉ. विभूति, राबिया सैफी, मुस्कान आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन के साथ स्वच्छता जरूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.