Ghaziabad News: स्वर साधना में कवियों ने देशभक्त कविताएं, गजलें सुनाकर भरा जोश
गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। उद्योग कुंज स्थित इमेंटेक संस्थान में शनिवार को स्वर साधना कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार पवन कुमार, समाजसेविका ममता चौधरी, रंगकर्मी प्रमोद शर्मा और पार्षद शिल्पा चौधरी ने किया। सरस्वती वंदना और दीप स्तुति के बाद कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई। हरियाणा से आए ओजस्वी कवि प्रीतम नायक ने देशभक्ति की रचना एक दीया प्रेम का हृदय में जलाए रखना सुनाकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। बरेली से पधारे ओज कवि कमलकांत तिवारी ने वीर रस की कविताओं से श्रोताओं में जोश भरा। सम्मेलन के संयोजक और श्रृंगार रस के कवि दीपक दीप ने इस धरती पर प्रेम भावना, ईश्वर का वरदान है सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। मेरठ से आईं कवयित्री कोमल रस्तोगी ने भारत माता अभिनंदन है से भारत वंदना की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.